बिहार में समस्तीपुर में दो थानाध्यक्षों समेत 3 पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बताया कि कार्य मे लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के पूसा थानाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह और चकमेहसी थानाध्यक्ष दिगम्बर कुमार के अलावा मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक महेश पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस पदाधिकारियों पर केस अनुसंधान और ड्यूटी मे लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप है।
गौरतलब है कि दीपक रंजन ने एक हफ्ते पहले समस्तीपुर के ताजपुर रोड से एक बैंक के 52 लाख रूपये की हुई लूट और सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले मे लापरवाही बरतने के आरोप मे एएसआई बीके झा एवं शाहबाज आलम को भी निलंबित कर दिया था।
No comments:
Post a Comment