Tuesday, September 18, 2018

सरकार बनी तो आपके हाथों में मेड इन चाइना मोबाइल नहीं बल्कि , चीन के लोगों के हाथों में होगा “मेड इन भोपाल" “मेड इन देल्ही" मोबाइल


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो चीन के लोगों के हाथ में 'मेड इन इंडिया' का मोबाइल सेट होगा

भाषा के अनुसार, राहुल ने यहां भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'आपके हाथ में जो मोबाइल है, वह 'मेड इन चाइना' है। यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम 'मेड इन भोपाल' मोबाइल चाइना तक पहुंचाएंगे 
      
उन्होंने कहा, 'जब चाइना के युवा अपने मोबाइल देखें, तो 'मेड इन भोपाल', 'मेड इन इंडिया' देखें। राहुल ने कहा कि यह काम मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं दिग्गज पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ही कर सकते हैं, भाजपा नहीं। हम यह काम करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा रोजगार चाहता है, काम करना चाहता है। मध्यप्रदेश के युवाओं में शक्ति है, ज्ञान है और ताकत है। लेकिन बेरोजगार हैं

राहुल ने कहा, 'चीन की सरकार 24 घंटे में 50,000 युवाओं को रोजगार देती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार 24 घंटे में पूरे देश में 450 युवाओं को रोजगार दे पा रही है। जहां भी देखो 'मेड इन चाइना' ...... 

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...