Thursday, September 13, 2018

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण को रिहा करने का योगी आदित्यनाथ सरकार ने लिया फैसला...

#योगी सरकार ने भीम आर्मी के चीफ़ चंद्रशेखर उर्फ़ रावण पर से #NSA हटाने का फ़ैसला लिया........पिछले 15 महीनों से जेल में बंद रावण अब जल्द रिहा हो जायेंगे


इस फैसले के राजनैतिक मायने भी हैं ....जो आगामी लोकसभा चुनाव से सम्बन्ध रखते हैं .... इस फैसले से लगता है जैसे भाजपा नेतृत्व सवर्णों के वोट का महत्तव भूल गई हो या फिर समझ रही कि सवर्ण मतदाता पार्टी के मानसिक गुलाम हैं वोट देंगे ही ...जाएंगे कहां !!


आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में दलितों को लुभाने की भरपूर कोशिश करेगी पार्टी ऐसा वर्तमान फैसले को देखकर कहा जा सकता है लेकिन बड़ा सवाल यह है की क्या दलित समाज पिछले साढ़े चार वर्षों के उत्पीड़न को भूल जाएगा और RSS नियंत्रित मोदी सरकार को वोट करेगा ऐसी संभावना तो फिलहाल नहीं दिख रही ! हां पढ़े लिखे समझदार सवर्ण युवा बड़ी गंभीरता से इसे देख रहे विचार कर रहे और समझ रहे BJP के नए अवतार को ....हिंदुत्ववाद से चली भाजपा अब तुष्टीकरण में कहां तक पहुंच गई है , यह सोचकर खुद को ठगा महसूस करने वाले युवा जो कल तक कहते थे ...हर हर मोदी घर घर मोदी वो भाजपा के झंडे को जला रहे और कह रहे “सबका साथ सबका विकास , सवर्णों के साथ भद्दा मजाक" ...........


No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...