तीज का गीत गाने में मशगूल थीं महिलाएं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला
सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के ही निजी अस्पताल ले जाया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया. वहीं दो महिलाओं का उपचार चल रहा है.
बिहार के समस्तीपुर में मुसरीघरारी के हरपुर ऐलोथ के पास गुरुवार सुबह भीषण सड़क हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां एक वाहन ने चार महिलाओं को कुचल दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के ही निजी अस्पताल ले जाया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया. वहीं दो महिलाओं का उपचार चल रहा है. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने समस्तीपुर-पटना राजमार्ग को जाम कर दिया.तीज के मौके पर महिलाओं की भीड़ एक साथ गाना गाते हुए घूम रही थीं. इन 20 महिलाओं को पता भी नहीं चला कि पीछे से कौन सी गाड़ी आ रही है. अचानक गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी से उनकी आँखें चौंधिया गईं और वो घबरा कर भागने लगी.इसी बीच बेलगाम गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया. सीसीटीव फुटेज से गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मृतक महिलाओं की शरीर क्षत विक्षत हो गया था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाईवा या ट्रक से उन्हें कुचला गया है.स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है. वे उचित मुआवजा दिए जाने तक समस्तीपुर-पटना रोड को जाम रखने की चेतावनी दे रहे हैं
No comments:
Post a Comment