Saturday, September 15, 2018

दरभंगाः बाइक सवार लुटेरों ने लहेरियासराय मुख्यालय से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये छीन लिए और आराम से चलते बने




दरभंगा में लुटेरों ने शनिवार को बड़ी वारदात का अंजाम दिया. बाइक सवार लुटेरों ने लहेरियासराय मुख्यालय से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति से एक लाख रुपये छीन लिए और आराम से चलते बने. जहां वारदात को अंजाम दिया गया, वहां से कुछ ही कदम पर डीएसपी कार्यालय है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.लुटेरों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित जीवछ पासवान किसी तरह भाग कर डीएसपी कार्यालय पहुंचा और वारदात के बारे में बताया. हद तो तब हो गई, जब पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के बजाए पहले प्राथमिकी दर्ज करवाने की बात कही


दरअसल, लहेरियासराय की एसबीआई शाखा से जीवछ पासवान एक लाख रुपए निकाल कर घर जा रहा था. जैसे ही वह भीड़ भाड़ वाले इलाके हजमा चौक पर पहुंचा, तो पहले से पीछा कर रहे लुटेरों ने मौका पाकर रुपए से भरे बैग को छीन लिया। वहीं जीवछ पासवान ने बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए बैंक से एक लाख रुपए निकाला था, जिसे बाइक सवार लुटेरों ने छीन लिया 

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...