Friday, September 14, 2018

DUSU चुनाव में हमने EVM नहीं दिया :- चुनाव आयोग



डूसू चुनावः ईवीएम गड़बड़ी पर बोला चुनाव आयोग, हमने नहीं की जारी


दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (#DUSU) चुनाव में मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की खबर सामने आने पर जहां निष्पक्ष चुनाव के दावे पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं अब चुनाव आयोग का कहना है कि उसने डीयू को कोई ईवीएम मशीन जारी नहीं की है। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने कहा, 'हमारे ऑफिस से दिल्ली यूनिवर्सिटी को ईवीएम जारी नहीं किया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने भी पुष्टि की है कि हमने ऐसी कोई मशीनें जारी नहीं की हैं। ऐसा लगता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निजी रूप से मशीन मंगवाई है।' 


कहा, 'इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट बाद में भेजी जाएगी क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के कोई भी अधिकारी उपलब्ध नहीं है और वे चुनाव की प्रक्रिया में व्यस्त है


मशीन में गड़बड़ी के कारण मतगणना कुछ देर के लिए रोक कर फिर से शुरू की गई। ईवीएम में गड़बड़ी की खबर पर कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की, जबकि आप चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। 




आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने गुरुवार को कहा, 'एक तरफ सरकार और चुनाव आयोग द्वारा भरोसा दिया जा रहा है कि ईवीएम हर तरह से सुरक्षित है और इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराया जा सकता है। मगर बीजेपी की केंद्र सरकार डूसू चुनाव सुचारू एवं पारदर्शी रूप से नहीं करा सकती है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने का नारा वास्तव में लागू करने के लिये है या देश को धोखा देने के लिए है।' 


No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...