Sunday, September 16, 2018

इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों के आने से सस्ता होंगे डीजल पेट्रोल के दाम मिलेगी प्रदूषण से मुक्ति : नितिन गडकरी


केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन बढ़ाने और अगले पांच साल में कुल वाहनों में इनकी हिस्सेदारी 15 प्रतिशत करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है , 'देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग है, हमें अगले पांच साल में देश में कुल वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत करने की उम्मीद है

उन्होंने छूट की जरूरत नहीं होने की बातें करते हुए कहा, 'मेरे मंत्रालय ने गैर-वित्तीय प्रोत्साहनों के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत योजना तैयार की है




गडकरी ने कहा कि इन वाहनों की बढ़ती मांग से इनकी कीमतों में स्वत: कमी आएगी. सरकार भी इनके लिए अनुकूल आधारभूत संरचना तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार में ऐसा सोचा जा रहा है कि हम सरकारी विभागों को कुछ इलेक्ट्रिक कारें देंगे

गडकरी की मानें तो सार्वजनिक स्थानों तथा सरकारी पार्किंग आदि में चार्जिंग संरचना तैयार करने की योजना है. गडकरी ने पिछले सप्ताह कहा था कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए माल एवं सेवा कर की दर 12 प्रतिशत होने से इसमें छूट देने की कोई जरूरत नहीं है

वहीं नीति आयोग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बढ़ावा देकर तेल आयात मद में खर्च होने वाले 1.2 लाख करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है

बता दें, देश में 17 करोड़ दोपहिया वाहन हैं. अगर इसमें से प्रत्येक वाहन प्रतिदिन करीब आधा लीटर पेट्रोल खपत करता है, तो कुल मिलाकर करीब 34 अरब लीटर की खपत होती

रिपोर्ट के मुताबिक 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से इस पर करीब 2.4 लाख करोड़ रुपये की लागत आती है. अब अगर यह मान लिया जाए कि आयातित कच्चे तेल की लागत, कर एवं अन्य खर्च को मिलकर यह 50 प्रतिशत बैठता है तो हम 1.2 लाख करोड़ रुपये मूल्य के तेल की बचत कर सकते हैं.

गौरतलब है कि भविष्य में होने वाले बदलाव पर मंथन के लिए दिल्ली में ग्लोबल मोबिलिटी पर मूव समिट का आयोजन किया गया. इसमें दुनियाभर से ऑटो कंपनियों के सीईओ, रिसर्च फर्म, एक्सपर्ट - कुल मिलाकर 22,00 प्रतिनिधि जुटे.


इस कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि मोबिलिटी की हमारी जिंदगी में वही अहमियत होगी, जो आज इंटरनेट की है. इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7सी का सूत्र देकर इसकी अहमियत बताई

मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल से गाड़ी चलाना ना सिर्फ खर्चीला है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद खतरनाक है. ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन सबसे अच्छा विकल्प है और आने वाला कल इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही होगा

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...