Saturday, September 15, 2018

बिहार में फिर गूंज रही गोलियों की तड़तड़ाहट ; सुरु हो गया है खूनी खेल...दानापुर में कारोबारी को गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही मौत




बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में अपराधियों ने बल्ब व्यवसायी युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना दानापुर थाना के इमलीतल मोहल्ले की है. मृतक का नाम मुकेश उर्फ़ मुक्कू बताया जा रह है.  घटना के तुरंत बाद दानापुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गए और मुक्कू को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.बताया जहा है की तक़रीबन साढ़े आठ बजे मुकेश अपनी बल्ब फैक्ट्री से आकर मोहल्ले में बैठा हुआ था, तभी चार की संख्या में अपराधी आए और मुकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. दो गोली मुकेश के शरीर के भेदते हुए निकल गई.घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.  घटनास्थल पर दानापुर एएसपी मनोज तिवारी और एसडीओ अमित गुप्ता भी पहुच गएं हैं. संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.कुछ दिन पहले मुकेश ने हवा में फायर करने और नशीले पदार्थों का सेवन करने के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था. कुछ लोग ये मुकदमा वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बना रहे थे

(अमरजीत)

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...