कांग्रेस ने कोर ग्रुप समिति, घोषणा पत्र समिति और प्रचार समिति के लिए अध्यक्ष, संयोजक नियुक्त किए।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी को कोर ग्रुप समिति, पी चिदंबरम को घोषणा पत्र समिति और आनंद शर्मा को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। सूत्रों के मुताबिक जयराम रमेश को कोर ग्रुप समिति, राजीव गौड़ा को घोषणा पत्र समिति और पवन खेड़ा को प्रचार समिति का संयोजक बनाया गया है
पिछले महीने कांग्रेस ने तीन प्रमुख समितियों का गठन किया था, जिसमें ज्यादातर पार्टी के बड़े नेताओं को शामिल किया गया। गौरतलब है कि कोर ग्रुप समिति में 9 नेता, घोषणा पत्र समिति में 19 नेता और प्रचार समिति में 13 नेता शामिल हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी की इन तीनों महत्वपूर्ण समितियों की बैठक ली जिनमें चुनाव की तैयारियों तथा विभिन्न राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई

No comments:
Post a Comment