मामला हरियाणा में कल एक मस्जिद सील करने का है , बताया गया है कि नमाज़ अता अजान होने से रोक दिया गया मस्जिद में स्पीकर बजाए जाने के विरोध में यह कार्यवाही किया गया है मस्जिद में अजान होने और स्पीकर बजने से तथाकथित हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गई थी यह मस्जिद जिसने सत्ता में होने का लाभ उठाया और पुलिस के साथ मिलकर मस्जिद सील कर दी इस खबर को सुनकर जहां देश भर में अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश फैल गया वहीं इसे अन्याय बताकर अब कुछ हिंदू संगठन खुलकर विरोध में सामने आए हैं
“भीम सेना" ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दिया है कि मस्जिद से सील हटा दो वरना पूरा शहर बंद करेंगे और इस दौरान कोई भी घटना दुर्घटना हुई तो सरकार और प्रशासन होगी जिम्मेदार , भीम सेना ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी .... भीम सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मस्जिद की जमीन कोई सरकारी नहीं है ,वह मुस्लिम समुदाय की संपत्ति है , जिस पर प्रशासन ने सरकार की शह पर अवैध कब्जा करने का अपराध किया है
भीम सेना प्रमुख ने मुस्लिम समुदाय का समर्थन करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। तंवर ने कहा कि प्रशासन समय रहते मस्जिद पर लगाई गई सील हटा ले वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। तंवर ने साफ चेतावनी दी है कि मस्जिद से सील नहीं हटाई गई तो भीम सेना पूरे शहर को बंद कर देगी...
गौरतलब है कि नगर निगम ने मस्जिद वाली जगह को रिहायशी जमीन बताते हुए उसको सील कर दिया है। इसके साथ लाउड स्पीकर का भी हवाला दिया गया है| लेकिन सवाल यह उठता है कि किसी की भी जमीन पर प्रशासन कैसे अवैध कब्ज़ा कर सकता है
शहर में ऐसी सैंकड़ों जगह हैं जो रिहायशी हैं और वहां मंदिर बनाकर खूब लाउड स्पीकर चलाया जाता है तो ऐसे में मुस्लिम समुदाय के साथ ही ये दोगला व्यवहार क्यों ??
बहरहाल मुस्लिम समुदाय के साथ भीम सेना के आ जाने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। वहीं भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर की चेतावनी से खुफिया एजेंसियों में हड़कंप है| क्योंकि पहले भी तय समयनुसार भीम सेना गुरुग्राम में चक्का जाम कर चुकी है| अनेकों बार शहर में भीम सेना ने अपनी ताकत दिखाई है !!
No comments:
Post a Comment