Thursday, September 13, 2018

बेखौफ अपराधियों का तांडव

पटना में क्राइम अनकंट्रोल, किसान को सरेराह गोलियों से भून डाला



 


 


 


पटना- पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद पटना में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नए नए हथकंड़े अपना रही है लेकिन शातिर अपराधी खुलेआम पुलिस के इकबाल को चुनौती देने से बाज नही आ रहे हैं.
 
 


गुरुवार की सुबह फिर अपराधियों ने पुलिस की नाक के नीचे किसान को गोलियों से भून डाला जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई. खबर के मुताबिक दानापुर के जानीपुर थाना इलाके के भेलूरा रामपुर में कामाख्या सिंह सुबह आज गुरुवार को खेत में पानी देने के लिए घर से निकाल था. घर वालों का कहना है कि कामाख्या खेत में पानी देने के लिए बोरिंग के पास जा रहे थे. लेकिन कामाख्या की मर्डर की प्लानिंग पहले से अपराधियों ने बना रखी थी. जैसे ही कामाख्या बोरिंग के पास पहुंचा पहले से घात लगाए अपराधियों ने तोबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने के बाद कामाख्या जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.जबकि अपराधी हर बार की तरह इस बार भी वारदात को अंजाम देकर चलते बने. गालियों की तड़तड़ाहत से पूरा इलाका गूंज गया. हर बार की तरह इस बार भी अपराधियों के निकल जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. फिलहाल पुलिस मौका-ए-वारदात से सुराग इकट्ठा करने में जुटी है. साथ ही पुलिक का कहना है कि हत्या के मोटिव को लेकर पूछताछ जारी है. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. खैल पुलिसिया दावे के इतर सवाल यह है कि पटना में अन कंट्रोल क्राइम पर लगाम कैसे लगेगी. बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर बुधवार को ही सीएम नीतीश कुमार ने आला- अधिकारिओं की बैठक बुलाई थी. लेकिन ऐसे वारदात साबित करते हैं कि पुलिस को दावे के अलावा ग्राउंड पर ज्यादा काम करने की जरूरत है


No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...