Thursday, September 13, 2018

बिहार में मची है लूट

बिहार के औरंगाबाद जिले में 2 करोड़ 2 लाख 16 हज़ार रूपये की सरकारी राशि के ग़बन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है...गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए दी जानेवाली छात्रवृति की राशि की जबरदस्त हेराफेरी हुई है.. बता दें कि ऐसी ही एक घटना अररिया जिले में भी सामने आई थी.... जब मध्यान्ह भोजन एवं अन्य राशि एक महादलित महिला के बैंक खाते में चली गई ...जब बिचौलिए महिला से राशि की मांग करने लगे तो महिला ने जिला पदाधिकारी को अपनी समस्या बताई .... जिला में जब जांच कार्य किया गया तो यह राशि करोड़ों में थी ...जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने शिक्षकों को एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 1 महीने का मौका दिया साथ ही इंस्टॉलमेंट में राशि जमा करने का आदेश िया .....सोचने वाली बात यह है कि यह सब उस राज्य में हो रहा जिसके मुख्यमंत्री बड़े गर्व से कहते हैं की भ्रटाचार  के खिलाफ हमारा जीरो टॉलरेंस की नीति है .... फिर भी कभी सृजन घोटाला कभी छात्रवृत्ति घोटाला ...कभी मेधा घोटाला.. कभी मध्यान भोजन घोटाला ...कभी पोशाक घोटाला चलते रहते हैं

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...