#BreakingNews #Araria
घास लाने जाने के क्रम में परमान नदी में डूबने से हुई एक व्यक्ति की मौत , मृतक फारबिसगंज प्रखंड के कौवाचार का रहने वाला बताया जा रहा , वैसे तो देबू मिश्रा नदी के उस पार घास लाने बराबर जाता था पर शायद ईश्वर ने कुछ और ही तय कर रखा था ....एक नदी पार किया दूसरी नदी में प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि गड्ढे में फंसकर डूबने से उसकी मौत हो गई , आसपास के लोगों ने ढूंढ कर मृत शरीर को पानी से बाहर निकाला , निम्न वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाला मृतक अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्रियां छोड़ गया है , पूरा परिवार स्तब्ध और शोकग्रस्त , मृतक की पत्नी दहाड़ मार कर एक ही बात बोल रही कि अब हमारे बच्चों को कौन देखेगा कैसे होगी इनकी परवरिश .....
आसपास के लोग घटना की जानकारी मिलते ही भागते हुए पहुंचे ....मृतक की उम्र तकरीबन 40 वर्ष बताई जा रही है....घटना की जानकारी समाजसेवी रुद्रानंद मिश्र उर्फ फुच्ची झा ने दिया..
No comments:
Post a Comment