Thursday, September 13, 2018

रामदेव ने लॉन्च किए डेयरी प्रोडक्ट, फ्रेंच फ्राइज भी बेचेंगे



देश के एफएमसीजी मार्केट में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पूरी तरह से घुस चुकी है. अब बाबा रामदेव की कंपनी मार्केट में अपने डेयरी प्रोडक्ट ले आई है. गुरूवार को दिल्ली में पतंजलि ने अपना गाय का दूध, दही, पनीर और बटर मिल्क लॉन्च किया. साथ ही बाबा ने फ्रोजन सब्जियां, मिक्स्ड सब्जियां, पोटेटो फिंगर चिप्स(फ्रेंच फ्राइज), सोलर पैनल और दिव्य जल (बोतल में बंद पानी) भी लॉन्च किए.

गुरूवार को लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स की लिस्ट

1) डेयरी प्रोडक्ट (गाय का दूध, दही, छाछ और पनीर)

2) पशुओं का चारा और सप्लिमेंट

3) फ्रोजन सब्जियां: मटर, स्वीट कॉर्न, पोटेटो फिंगर और मिक्स्ड वेजिटेबल

4) सोलर पैनल

5) दिव्य जल

ये सभी प्रोडक्ट सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर,राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में लॉन्च किए जाएंगे. पतंजलि गाय का घी और गाय मिल्क पाउडर तो पहले से ही बेचता आ रहा है. ऐसे में दूध के व्यापार में अब अमूल, मदर डेरी और वीटा जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर मिल सकती है. गाय का दूध 40 रूपए /लीटर बेचा जाएगा.

प्रॉडक्ट लॉन्च के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी अगले साल दूध की पैदावार को 10 लाख लीटर तक बढ़ाना चाहेगी. फिलहाल शुक्रवार से ही मार्केट में उनका दूध मिलने लगेगा. इसके अलावा बाबा रामदेव ने ऐलान किया है कि जल्द ही वो कपड़े और जूतों के मार्केट में भी उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...