Thursday, September 13, 2018

मध्यप्रदेश: कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने शिवराज से एक दिन पहले काटा मेडिकल कॉलेज का फीता ; मामला दर्ज

रतलाम: कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नए शासकीय मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ करने के एक दिन पहले ही फीता काटकर कॉलेज का कथित तौर पर उद्घाटन कर दिया. इस संबंध में भूरिया और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

रतलाम में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के निर्माण का श्रेय लेने हेतु 11 सितम्बर को रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भूरिया अपने समर्थकों के साथ जिले के बांजली गांव पहुंचे और पुजारियों की उपस्थिति में फीता काटकर इसका उद्घाटन कर दिया. इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री चौहान ने भी पुजारियों की मौजूदगी में फीता काटकर इसका लोकार्पण किया.

भूरिया ने कॉलेज का उद्घाटन करते हुए कहा, ''मंगलवार का दिन शुभ है, मैंने कॉलेज का उद्घाटन इसलिए किया क्योंकि यह यूपीए सरकार के दौरान मंजूर की गई योजना है.'' भूरिया के कॉलेज उद्घाटन की सूचना के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और घटनास्थल पर स्थिति की निगरानी के लिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया.

रतलाम के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर भूरिया और 15 अन्य लोगों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और धारा 448 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस बीच, मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 350 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया और इस मौके पर कहा, ''यह उज्जैन संभाग के लिये एक बड़ी सौगात है और इस क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के मामले में यह एक मिसाल बनेगा.''.......

1 comment:

Jan Sanvaad said...

ये हुआ ना नहले पे दहला 😜😂💕👌👍

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...