Thursday, September 20, 2018

अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते के खुलासे से जसलीन के माता पिता और परिवार स्तब्ध और अवाक है




 
अनूप जलोटा और जसलीन रिश्ता
बिग बॉस 12 का आगाज हो चुका है। शो में अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी शो के प्रीमियर से ही खूब सुर्खियों में हैं। अनूप और जसलीन ने शो के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के रूप में एंट्री की है, जिसे सुनकर जसलीन के घर वाले भी हैरान रह गए। आजतक की खबर के अनुसार, 'जसलीन के पिता उनके इस खुलासे के बाद स्तब्ध हैं। जसलीन के पिता ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं थी। मुझे सिर्फ ये कहा गया था कि दोनों गुरु और शिष्या की जोड़ी के रूप में बिग बस के घर में एंट्री करेंगे। वहां पर ये रियाज करेंगे और गाने गाएंगे। दोनों के रिलेशनशिप के खुलासे के बाद पूरी फैमिली हैरान रह गई है।'

जसलीन के पिता ने घर के माहौल के बारे में बताते हुए कहा कि, 'बिग बॉस के प्रीमियर के दौरान जसलीन और अनूप की एंट्री के बाद घर में सन्नाटा छा गया था। सभी चिंतित हो गए थे। 10 मिनट के अंदर ही रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन आने लग गए। कुछ ही मिनटों में घर का माहौल बदल गया था।'

अनूप से यूं हुई मुलाकात...

जसलीन के पिता ने बताया कि उनकी मुलाकात अनूप जलोटा से कैसे हुई थी। उन्होंने बताया, 'मैं अनूप जी को बहुत पहले से जानता था। अनूप और जगजीत जी इन लोगों के साथ मैंने काम किया है। अनूप जी को मैंने ही घरवालों से मिलवाया था। इतना ही नहीं 3-4 साल से जसलीन अनूप से संगीत की तालीम ले रही थी। कभी वे मेरे घर आते थे, तो कभी वो उनके घर रियाज के लिए जाया करती थीं। लेकिन हमें और घर वालों को इसकी बिल्कुल खबर नहीं थी।'

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...