Thursday, September 20, 2018

पब्लिक चोर है बेईमान है और सबसे बड़ा कुकर्मी भी है ..... आम जनता पर जम कर बरसे पप्पू यादव


PATNA : सांसद पप्पू यादव के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। इस बार उन्होंने जनता पर ही अपनी भड़ास निकाली है। आम तौर पर बड़े नेताओं को निशाना पर लेने वाले पप्पू यादव ने इस बार पब्लिक को ही निशाने पर ले लिया है। 


वो जनता-जनार्दन से खासे नाराज दिख रहे हैं। 
उनका साफ कहना है कि राजनीति के गिरते स्तर के लिए पब्लिक दोषी है और कोई नहीं...जब न्यूज4नेशन के संवाददाता ने अमित शाह और नीतीश की मुलाकात के संदर्भ में उनसे सवाल पूछा तो वो भड़क उठे और अनाप-शनाप बातें कहने लगे...खीर, खिचड़ी, पुलाव, तरकारी सब चलता रहता है। फुफंदर वाला चावल और फटे हुए दूध से खीर बनती है। बिना हल्दी और नमक की खिचड़ी बनती है...पब्लिक को मजा उसमें आता है। ये पब्लिक से पूछिए न...पब्लिक से बड़ा दोषी और पब्लिक से बड़ा कुकर्मी कोई नहीं है। 


चोर है, पैसा लेता है...दुनिया का सब धंधा करता है ये पब्लिक। बहरहाल बता दें कि पप्पू यादव ने इस तरह का बयान कोई पहली बार नहीं दिया है। अभी हाल ही में मुजफ्फरपुर में उन्होंने अपने ऊपर जानलेवा हमले की झूठी कहानी गढ़ दी थी, जिसके लेकर काफी हो-हल्ला मचा था। बाद में मुजफ्फरपुर की एसएसपी हरप्रीत कौर ने इस मामले से संबंधित सच को सामने रखा था।


No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...