Thursday, September 13, 2018

JNU में छा गए RJD उम्मीदवार

JNU प्रेसिडेंशियल स्पीच: RJD उम्मीदवार के इस भाषण ने लूट ली महफ़िल...

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की छात्र इकाई ‘छात्र राजद’ की ओर से प्रेसीडेंट प्रत्याशी जयंत कुमार जिज्ञासु ने प्रेसिडेंशियल डिबेट की महफिल लूट ली. उनका भाषण सबसे दमदार रहा, लेकिन क्या वो इसकी बदौलत वोट बटोर पाएंगे? जिज्ञासु ने अपने भाषण से लेफ्ट, राइट और बापसा तीनों को धोया और कहा कि आरक्षण खत्म करके ये लोग चाहते हैं कि पीएचडी करने के बाद आप कहीं पर फोटोकॉपी की दुकान खोल लें... प्रोफेसर न बनने पाएं.जिज्ञासु ने कहा, यूनिवर्सिटी में आरक्षण की पहले जो भी व्यवस्था थी उसमें सभी वर्गों के लोग प्रोफेसर बन जाते थे लेकिन अब जो सिस्टम लागू हुआ है उसमें आप प्रोफेसर नहीं बन पाएंगे. उन्होंने महंगाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें डाटा नहीं आटा चाहिए. आटा सस्ता कीजिए सरकार.

        जयंत कुमार जिज्ञासुजिज्ञासु ने कहा, बिहार लेनिन बाबू जगदेव ने कहा था कि पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे और तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे. आज मैं आपकी इसी तीसरी पीढ़ी के नुमाइंदे के रूप में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आया हूं. लेफ्ट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सामाजिक फांसीवाद फैलाने वाले लोग हैं. इनकी सारी प्रगतिशीलता काफूर हो जाती है जब आरक्षण की बात आती है. पूरी दुनिया के अंदर आरक्षण से बढ़कर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं आई जिसने वंचितों, पिछड़ों की जिंदगी में इतनी तब्दीली लाई हो.

जिज्ञासु ने पुरानी बातों की याद दिलाते हुए कहा कि हम वो लोग नहीं है जिनके पेट पर हजारों साल से लात मारा गया, हम वो लोग भी हैं जिनके दिमाग पर भी लात मारा गया. कान में शीशे पिघला दिए जाते थे. आज जब हमारी पीढ़ी विश्वविद्यालयों की चारदीवारी में दाखिल हुई है तो हमें रोका जा रहा है. लेकिन आप हमें हमारी शिक्षा से वंचित नहीं कर सकते. उन्होंने बात-बात पर मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करने वाले वालों को भी आड़े हाथों लिया. जेएनयू के वाइस चांसलर पर वार करते हुए कहा कि इनके पास कोई विजन नहीं है

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...