Monday, September 17, 2018

रेलवे गेटमेन ने फाटक नहीं खोला अपराधियों ने काट दिया हाथ पैर

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी दिल्ली में रेलवे के एक गेटमैन पर क्रॉसिंग गेट नहीं खोलने पर बुरी तरह से हमला किया गया। इस दौरान बेरहम बदमाशों ने पहले तो गेटमैन को बुरी तरह पीटा और फिर उसके हाथ और पैर काट दिए। गेटमैन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात कुंदन पाठक पर तीन बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पाठक ने 18101 मुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था। इससे गुस्साए बदमाशों ने पाठक के दोनों हाथों और पैरों को काट दिया और इस दौरान उनके गले को भी चोट पहुंचाई।

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...