Monday, September 17, 2018

बिहार की मुख्य घटनाएं “एक नजर" में



#नवादा- रजौली के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान शुरू...भनेखाप के इलाके में 15-20 नक्सलियों के होने की सूचना के बाद इलाके की पूर्ण नाकाबंदी कर ऑपरेशन शुरू...

सहरसा में कार्यपालक सहायक के नियोजन के मसले पर कई साथी आमरणअनशन पर बैठे हैं।इनके साथ अन्याय हुआ है।बिहार सरकार से आग्रह है कि इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इनके पैनल को पुनः बहाल किया जाए :-- #ManojKJha MP RJD


#Araria #अररिया_प्रखंड

यह सड़क अररिया प्रखंड के संदलपुर पंचायत की बताई जा रही

 संदलपुर गैड़ा पंचायत वार्ड नंबर 11 में जमाल के घर के आगे “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना" के तहत बनाया गई सड़क बारिश के कारण धंस गई है जिसके कारण लोगों को 10 किलोमीटर घूम कर आना जाना पड़ रहा और दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा , यह सड़क पिछले एक सप्ताह से खराब है जिस पर किसी पदाधिकारी या जन प्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा......

(Photo :- Parwez Alam)

#पटना- डिप्टी सीएम के संबोधन के समय बिजली गुल
कुछ देर के लिए मोदी को भाषण रोकना पड़ा

#मधुबनी- आपसी विवाद में गोलीबारी , पत्रकार के भाई पर चलाई गई गोली , मुखिया पर लगा गोली चलाने का आरोप
गंभीर हालत में इलाज को लिए DMCH रेफर  , सकरी थाना के पुरानी बाजार की घटना

#सीतामढ़ी- महिला की पटाई
डायन के आरोप में महिला एवं
बचाने आये परिजनों की भी हुई पिटाई
नगर थाना के मिरचाइ पट्टी मुहल्ले की घटना

#पटना- सीएम नीतीश स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली रवाना

छपरा- मांझी पुलिस ने 2 लाख 90 हजार रुपए के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

बेगूसराय-राहत वितरण और चारा की व्यवस्था के मांग को लेकर DM ऑफिस पर बाढ़ पीड़ितों ने शुरू किया आमरण अनशन


नवादा-पुलिस और माओवादी की गोलीबारी में 1 माओवादी की मौत
एक पुलिस गिरफ्त में
शेरघाटी-सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
दरना गांव के NH-2 पर हादसा


समस्तीपुर-मोरवा के उमेदपुर चिमनी के पास महिला का शव बरामद , दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका

कटिहार-डॉक्टरों की टीम पहुंची घटनास्थल पर , डायरिया से दर्जनो बच्चे हैं पीड़ित 3 बच्चों की हुई मौत

बाढ-नहाने के दौरान नदी में डूबने से युवक की हुई मौत
बाढ़ थाना के अलखनाथ घाट की घटना

#वैशाली- आपसी वर्चस्व में मारपीट
मारपीट में हवाई फायरिंग, 6 लोग घायल
इलाज के लिए महनार अस्पताल में भर्ती
मामले की जांच में पहुंची पुलिस
महनार थाना के टाराचौरी की घटना

#पटना- उर्वशी पहुंची बिगबॉस के घर , पटना सिटी की रहने वाली है उर्वशी , मुजफ्फरपुर के दीपक भी गए बिगबॉस के घर , गायक दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनी उर्वशी

कंफ्यूज मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार, देश और राज्य के लिए उपयुक्त नहीं : रमई राम

महागठबंधन छोड़ने से नीतीश सरकार की हालत बाद से बदतर हो गई :- कौकब कादरी

#Patna  हाईकोर्ट ने मधेपुरा मैडिकल कॉलेज को 2019 - 20 तक चालू करने का बिहार सरकार को दिया निर्देश...इस मेडिकल कॉलेज की सारी व्यवस्था 18 दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया है...एमसीआई को निर्देश दिया है कि सारी व्यवस्था होने के बाद मान्यता देने की कार्रवाई करे...

IRCTC घोटाला : चार्जशीट पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संज्ञान लेने या न लेने के सम्बंध में अपना आदेश सुरक्षित रखा लिया है

सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर जी मीडिया से बात करते हुए मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से अलग रुख अख्तियार करते हुए गरीब सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग की है

आरजेडी ने प्रशांत किशोर के जेडीयू में शामिल होने को लेकर कहा कि अब एनडीए को नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर भरोषा नहीं रहा लिहाज़ा वे प्रशांत किशोर जैसे बाहरी खिलाड़ी को आगे ला रहे हैं

#Patna-एनडीए परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने का मामला...रिमांड पर लिए गए सौरभ आंनद ने खोले कई राज ...पुलिस कई राज्यों में कर रही है छपेमारी...चेकिंग के समय पुलिस कर्मी सेंटर से थे नदारद ...कॉलेज प्रबंधन ने भी पुलिस पर उठाए सवाल ...

नवादा में पंचायत का तुगलकी फरमान ..महादलित युवक का सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया...

मुजफ्फरपुर पुलिस टीम पर हमले में एक जवान घायल, आपसी विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी पर पथराव, मिठनपुरा थाना क्षेत्र की घटना

बेगूसराय- करंट लगने से बच्चे की मौत, बछवाड़ा के रानीएक पंचायत में हादसा

बेगूसराय -20 लीटर शराब के साथ 2 लोग गिरफ्तार ,  भगवानपुर थाना पुलिस ने की छापेमारी

पटना- जदयू का दलित महादलित सम्मेलन, RLSP की नाराजगी पर बोले आरसीपी सिंह, 'हम केवल अपनी बात करते हैं, दीपावली के पहले जिलों और प्रमंडलों में होगा सम्मेलन’

जदयू नेता केसी त्यागी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आचरण की निंदा की और कहा लोकतंत्र में इस तरह की घटना निंदनीय है ऐसी घटनाएं समाज का मनोबल गिराने का काम करती है

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...