सेना ने मेजर लितुल गोगोई को उनकी इकाई से हटाकर स्थानीय फॉर्मेशन मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सेना के कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) द्वारा श्रीनगर में एक स्थानीय महिला के साथ 'दोस्ती करने करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।' 'मानव कवच' मामले को लेकर गोगोई विवादों में रहे।
न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की तरफ से पिछले महीने गठित सीओआई ने 53 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी गोगोई को दो मामलों में दोषी पाया। निर्देश के बावजूद स्थानीय महिला के साथ 'दोस्ती करने' और 'अभियान वाले इलाके में होने के बावजूद ड्यूटी से दूर रहना।' इसने उनके खिलाफ समरी ऑफ एविडेंस की अनुशंसा की। कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले का यह कदम होता है।

No comments:
Post a Comment