Saturday, September 15, 2018

बिहार के आज दिनभर की मुख्य हलचलों पर “एक नजर"

गोपालगंज- अष्टधातु की मूर्ति समेत 6 मूर्तियों की चोरी, चोरों ने पुजारी की हत्या का किया प्रयास, 2 वर्ष पूर्व इसी मंदिर में एक पुजारी की हुई थी हत्या, श्रीपुर थाना के दीवान परसा में है मंदिर

वैशाली- ऑटो पलटने से एक यात्री की मौत, हादसे में 4 लोग घायल, लालगंज में हादसा

गया- निरंजना नदी किनारे बम होगा डिफ्यूज
SSB के जवान नदी किनारे लेकर आए बम
बोधगया में शौचालय में मिला था बम

गोपालगंज- मुखिया पति की हत्या का मामला
4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
मुखिया पति के भाई ने दर्ज कराया मामला
माधो मटिहानी मुखिया पति की हत्या मामला

बेगूसराय- कुख्यात अजय यादव गिरफ्तार, कई मामलों में वांटेड था अजय, साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने रघुनाथपुर गांव से किया गिरफ्तार, अजय के साथ 2 अन्य अपराधी भी गिरफ्तार

पटना- हज भवन के पास कार पलटी, रेस लगा रही थी कार, कार सवार सभी युवक फरार, पुलिस ने जब्त की कार



वैशाली- छठी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म
गांव के ही एक युवक पर लगा है आरोप
देसरी थाना में युवक पर प्राथमिकी दर्ज

वैशाली- मुखिया पर दिनदहाड़े फायरिंग
बाल- बाल बचा मुखिया मुन्ना सिंह , राघोपुर पश्चिमी के मुखिया पर हमला , राघोपुर हाईस्कूल के पास हुआ हमला
थाने में 5 लोगों पर मामला दर्ज

वैशाली- बैंक कर्मी से 90 हजार की लूट , बाइक सवार 3 अपराधियों ने की लूटपाट , सहदेई थाना के नेटुआ पुल के पास लूट

मधुबनी- भारी मात्रा में शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, राजनगर थाना के रामपट्टी इलाके में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

बेगूसराय- सन ऑफ मल्लाह का आरक्षण संवाद बस यात्रा, मुकेश सहनी के नेतृत्व में आरक्षण के लिए हुंकार, 4 नवंबर को गांधी मैदान में करेंगे सम्मेलन, सम्मेलन में करेंगे पार्टी के नाम की घोषणा

कटिहार सदर अस्पताल में लोगों का हंगामा ,अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप , ANM ट्रेनिंग सेन्टर के छात्राओं का आरोप , घटना से नाराज लोगों ने किया भारी हंगामा

दानापुर- अपराधी को छुड़ाने वाले गिरोह का खुलासा
14 अपराधी गिरफ्तार, हाईवे पर करते थे लूटपाट


नरकटियागंज- पुलिस ने शराब बिक्री के आरोप में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, एक वारंटी भी गिरफ्तार, साठी थाना के बसंतपुर गांव में कार्रवाई

गया- NIA की टीम को मिला बम , शौचालय में मिला टिफिन बम , आतंकी की निशानदेही पर मिला बम

लखीसराय- ऑटो की टक्कर से बच्चे की मौत, गिस्साए ग्रामीणों ने लखीसराय-शेखपुरा मार्ग किया जाम , रामगढ़चौक थाना के सिसमा गांव की घटना

बाढ़- दवा दुकान में जमकर हंगामा , गलत दवा देने को लेकर लोगों ने किया हंगामा , इलाज के दौरान हुई थी बच्चे की मौत , सदर बाजार इलाके की घटना

बेगूसराय- बाढ़ राहत की मांग को लेकर हंगामा
बाढ़ पीड़ित और SISF के कार्यकर्ता कर रहे हंगामा
बलिया अंचल कार्यालय के पास कर रहे नारेबाजी
बाढ़ पीड़ितों को राहत देने की कर रहे मांग

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...