Saturday, September 15, 2018

राजस्थान की CM वसुन्धरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे का विरोध करेंगे खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राजस्थान की महरानी के दौरे को लेकर खींवसर विधायक *हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया है. बेनीवाल ने कहा कि नागौर में अमित शाह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विरोध किया जाएगा* उन्होंने कहा कि विरोध के तौर तरीके क्या होंगे इसके लिए टाऊन हॉल में सभा आयोजित कर चर्चा की जाएगी.

 हनुमान बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वे 16 सितंबर को नागौर के टाउन हॉल में समर्थकों से चर्चा करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विरोध कैसा हो इस पर चर्चा के बाद फैसला लेंगे

विधायक ने बताया कि कार्यक्रम का विरोध कर वो दिल्ली सल्तनत को संदेश देना चाहते हैं कि आपने और आपकी सरकार ने राज्य की जनता के साथ छल किया है उन्हें ठगने का काम किया , सवालिए लहजे में उन्होंने महरानी और PM से पूछा क्या हुआ राजस्थान में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने के आपके वादे का ....

बेनीवाल ने बताया कि सरकार खींवसर क्षेत्र में “डार्क जोन" के नाम पर धोखा कर रही ....किसान ट्यूबवेल और कुआं खुदवाकर बिजली के इंतजार में टकटकी लगाए मोदी और महरानी का राह देख रही .....राजस्थान की उपेक्षा कर रही मोदी सरकार और महरानी सत्ता के लिए हाथ बांधे खड़ी है

No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...