Sunday, September 16, 2018

बिहार में बहार है , नीतीशे कुमार है



बिहारः मिड डे मिल में रोज-रोज गड़बड़ी से भड़के छात्र, शिक्षकों को बंधक बना किया NH जाम


समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर के उजियारपुर में मिड डे मिल में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया है. गुस्साए छात्रों ने स्कूल के शिक्षकों को बंधक बना लिया. साथ ही बच्चों ने एनएच-28 को घंटो जाम किया. इस बीच जमकर सड़क पर बवाल हुआ. वहीं, एसडीओ के पहल के बाद बच्चों को समझाया गया. जिसके बाद मामला शांत किया गया.

उजियारपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय चांदचौर डीह में घटिया मिड डे मिल दिए जाने को लेकर छात्रों ने जमकर बबाल काटा है. गुस्साए छात्रों ने पहले तो स्कूल के सभी शिक्षकों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया. यही नहीं बच्चों ने चांदचौर के पास एनएच-28 को जाम कर घंटो हंगामा किया.

बच्चो ने इस दौरान प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है की विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों को घटिया भोजन परोसा जाता है. और बच्चों के द्वारा शिकायत करने पर उनकी पिटाई की जाती है. रोज-रोज की घटना से नाराज होकर सभी छात्रों ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. और उग्र प्रदर्शन करने लगे.



छोटे छोटे स्कूली छात्रों के द्वारा शिक्षक को बंधक बना सड़क जाम के दौरान रास्ते से गुजर रहे पंचायत समिति सदस्य को रोक लिया. जिसके बाद पंचायत समिति ने अधिकारियों को सूचित किया. मामले की सूचना पर दलसिंह सराय एसडीओ विष्णुदेव मंडल विधालय पहुंचकर मामले की छानबीन की और दोषी प्रधानाध्यापक को तत्काल दूसरे विधालय में प्रतिनियोजन कर दूसरे वरीय शिक्षक को प्रभार दिया गया है.


No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...