नई दिल्ली: तमाम मीडिया संस्थान समाचार एजेंसी आईएएनएस से खबरें लेते हैं लेकिन क्या हो जब इस एजेंसी से कोई बड़ी गलती हो जाए।
दरअसल आईएएएनएस ने यहां से रिलीज एक खबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के आगे आपत्तिजनक शब्द का उपयोग किया। आईएएनएस की यह न्यूज जब मीडिया हाउसेज तो पहुंची तो हंगामा मच गया।
जानकारी मुताबिक केन्द्रीय कैबिनेट ने फसल की कीमतों पर एक बैठक बुलाकर फसल की कीमतों पर उचित मेहनताना देने की नीति (प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान) पर मुहर लगाई गई।
यह फीड आईएएनएस की तरफ से शाम को 6.21 बजे दी गई। इस फीड में बैठक की सूचनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ ‘बकचोद’ लिख दिया। इसका अर्थ होता है बेवजह लगातार बक बक करने वाला आदमी।रिपोर्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस खबर से संबंधित संपादक को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
वहीं मैनेजिंग एडिटर हरदेव सनोत्रा ने प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई भाषा के लिए माफी मांगते हुए एक एक प्रेस रीलिज जारी किया है।
आईएएनएस ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में लिखा, हम प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई असंसदीय भाषा के लिए खेद प्रकट करते हैं। यह अक्ष्मय है हमने अपनी पुरानी स्टोरी हटा ली थी और तुरंत नई स्टोरी जारी की थी। साथ ही आईएएनएस ने इस गलती के लिए अपने सब्सक्राइबर्स, पाठकों और माननीय प्रधानमंत्री से माफी मांगी है।

No comments:
Post a Comment