Monday, September 17, 2018

लालू यादव पर आरोप है कि 2004-06 के बीच रेल मंत्री रहते उन्होंने आईआरसीटीसी ...




IRCTC घोटाला: लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन

आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने बातौर आरोपी समन भेजा है. इस समन में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और बेटा तेजस्वी यादव का नाम शामिल है. केस की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में 11 सितंबर को होनी थी लेकिन चार्जशीट में तकनीकी खामियों की वजह से सुनवाई टल गई थी.गौरतलब है कि रेल होटल आवंटन मामले में ईडी ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में कई अहम खुलासे किए गए हैं. 

इस घोटाले में पहली बार लालू के खास सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता का नाम आया है. आरोप है कि गुप्ता की कंपनियों के जरिए ही पैसा आया था. लालू यादव के रेलमंत्री कार्यकाल के दौरान रेलवे के दो होटलों को लीज पर दिया गया था.इस केस में सीबीआई पहले ही इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर आरोपी बना चुकी है. लालू यादव पर आरोप है कि 2004-06 के बीच रेल मंत्री रहते उन्होंने आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित दो होटलों को चलाने का ठेका सुजाता होटल्स को दिया और इसेक एवज में पटना में दो एकड़ बेशकीमती जमीन हासिल की


No comments:

Featured Post

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प...

Jan gan man ki baat: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में माँ के पैरों के पास तड़प... : जिगर का टुकड़ा तड़पता रहा मां बेटे को लेकर इस हॉस्पिटल से उस हॉस्...